अक्षय-अरशद की ‘जॉली LLB 3’ की अडवांस बुकिंग 2025 में सबसे कमज़ोर

‘जॉली LLB 3’ को अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ की अडवांस बुकिंग से आगे निकलने के लिए कम-से-कम 80 परसेंट की बढ़ोतरी चाहिए.

Akshay Kumar और Arshad Warsi की Jolly LLB 3 साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. 19 सितंबर को ये सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगी. मगर Advance Booking में फिल्म का मामला ढीला नज़र आ रहा है. हाल ये है कि फिल्म की पहले दिन के लिए बमुश्किल 1 करोड़ रुपए की ऑनलाइन बुकिंग हो पाई है.

‘जॉली LLB’ एक हिट फ्रैंचाइज़ है. इस फिल्म के लिए अक्षय, अरशद और सौरभ शुक्ला जैसे मंझे हुए कलाकारों को साथ लाया गया है. फिर भी फिल्म को लेकर लोगों के बीच ज़्यादा बज़ नहीं बन पाया है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, इसने ओपनिंग डे के लिए अबतक 1.1 करोड़ रुपए का सेल किया है. इस दौरान इसके करीब 39.6 हजार टिकट बिके. फिल्म को सबसे अच्छा रिस्पॉन्स दिल्ली NCR से मिल रहा है, जहां इसने कुल 39.73 लाख रुपए का प्री-सेल किया है.

एक बड़े ब्रांड और स्टारकास्ट के लिहाज़ से ये आंकड़ा मेकर्स को परेशान कर सकता है. अडवांस बुकिंग के मामले में ‘जॉली LLB 3’, ‘केसरी 2’, ‘स्काय फोर्स’ और ‘हाउसफुल 5’ से भी पिछड़ रही है. 2025 में रिलीज़ हुई अक्षय की इन तीनों फिल्मों की पहले दिन की अडवांस बुकिंग कुछ ऐसी रही थीं,

हाउसफुल 5 – 8.02 करोड़ रुपए
स्काय फोर्स – 3.78 करोड़ रुपए
केसरी 2 – 1.84 करोड़ रुपए

2 thoughts on “अक्षय-अरशद की ‘जॉली LLB 3’ की अडवांस बुकिंग 2025 में सबसे कमज़ोर

  1. Dignissim. Consequat esse voluptas? Quia vulputate, autem, eaque debitis inventore? Class morbi nostrum nostra commodi magnam eum vivamus adipiscing orci tincidunt! Perspiciatis fermentum mi perspiciatis magnis vestibulum cursus quaerat explicabo auctor congue, corporis facilisis? Platea odit neque quam, blanditiis dui? Consequuntur lectus eos incididunt vulputate habitant facilisis commodi, est. Ultrices ad proin dignissimos suscipit etiam dui itaque curabitur quasi ullamcorper habitant, laborum, nisi, excepturi, consectetur faucibus! Varius a nascetur accusantium quas omnis ab nemo laoreet? Dolorem elementum! Saepe minim pellentesque, voluptate, nisi semper, auctor nonummy turpis semper! Numquam ducimus. Quae? Quia sociosqu habitant temporibus potenti possimus excepturi purus feugiat incidunt.

    1. Reprehenderit fuga laoreet? Cupidatat molestias nostra pede rutrum! Alias ipsa ultrices, cras est laboriosam architecto tempor, dui elementum class omnis, praesent sollicitudin, quod nulla felis impedit?

Leave a Reply to AF themes Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *